Our Achievements
A journey shaped by sustained representation, legal-policy advocacy, awareness and the continuing struggle for the rights and future of Railway Act Apprentices.
From representation to opportunities.
As reported by the association, approximately 10,000 apprentices have received appointment opportunities through policies and provisions associated with the apprentice quota and PET exemption framework. The journey continues with the aim that every eligible Railway CCAA apprentice gets a fair opportunity.
Appointment through sustained struggle
The association highlights the role of the 20% quota and the 1/3 and 2/3 PET-exemption related policy framework in creating appointment opportunities for Railway Act Apprentices.
2024–2025 Group-D opportunities
Based on the association's representation, approximately 11,000 apprentice joining opportunities are expected from the 2024 and 2025 Group-D vacancies through the applicable apprentice provisions.
The struggle continues
AIRAAA's stated objective is to continue the struggle and representation until every eligible Railway CCAA apprentice receives an opportunity for joining and a fair future.
Movement & Activities
Association activities and movement photographs can be published from the Admin panel and will appear here automatically when marked Published under News & Media.
प्रयागराज में अप्रेंटिस अभ्यर्थियों का रेलवे मुख्यालय पर प्रदर्शन, ओपन मेरिट में सीट देने की मांग; अलग-अलग जोन की कटऑफ पर उठाए सवाल प्रयागराज | रेलवे ग्रुप-D भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आक्रोश एक बार फिर सामने आया। मंगलवार को CEN 08/2024 के तहत जारी फाइ
प्रयागराज | रेलवे ग्रुप-D भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आक्रोश एक बार फिर सामने आया। मंगलवार को CEN 08/2024 के तहत जारी फाइनल रिजल्ट में कथित अनियमितताओं के विरोध में कोर्स कम्प्लीटेड एक्ट अप्रेंटिस (CCAA) अभ्यर्थियों ने उत्तर मध्य रेलवे (NCR) मुख्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारी रेलवे मुख्यालय के गेट के बाहर बैठ गए और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का आरोप है कि 12 अक्टूबर को जारी प्रयागराज क्षेत्र के फाइनल रिजल्ट में योग्य CCAA उम्मीदवारों को उनकी मेरिट के आधार पर ओपन कैटेगरी की सीटों पर चयन का अवसर नहीं दिया गया। अभ्यर्थियों ने इसे भर्ती नियमों और मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया के विपरीत बताते हुए रिजल्ट की दोबारा समीक्षा की मांग की। मेरिट में आने वाले CCAA अभ्यर्थियों को ओपन सीट देने की मांग अप्रेंटिस अभ्यर्थी श्रीचंद यादव ने कहा कि CEN 08/2024 के तहत प्रयागराज क्षेत्र में जारी फाइनल रिजल्ट में CCAA अभ्यर्थियों को ओपन कैटेगरी की सीटों पर पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया। उनका कहना है कि यदि कोई अभ्यर्थी अपनी संबंधित वर्टिकल कैटेगरी की कटऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करता है, तो उसे मेरिट के आधार पर ओपन सीट पर चयन का अवसर मिलना चाहिए। अभ्यर्थियों ने इस मांग के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट के सौरभ यादव बनाम उत्तर प्रदेश राज्य फैसले का हवाला भी दिया। उनका तर्क है कि आरक्षित वर्ग का उम्मीदवार यदि अपनी योग्यता और मेरिट के आधार पर अनारक्षित श्रेणी की कटऑफ प्राप्त करता है, तो उसे ओपन मेरिट में स्थान मिलना चाहिए। अलग-अलग रेलवे जोन में CCAA कटऑफ को लेकर विवाद प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने अलग-अलग रेलवे जोन में CCAA हॉरिजॉन्टल रिजर्वेशन लागू करने के तरीके पर भी गंभीर सवाल उठाए। उनका दावा है कि अजमेर जोन में CCAA कटऑफ लगभग 48 अंक रही, जबकि कुछ अन्य रेलवे जोन में यह 71 से 72 अंक तक पहुंच गई। अभ्यर्थियों का सवाल है कि जब सभी जोन में भर्ती का आधार एक ही केंद्रीय नोटिफिकेशन CEN 08/2024 है, तो चयन प्रक्रिया और कटऑफ निर्धारण में इतना अंतर क्यों है? अभ्यर्थी अनिल कुमार ने कहा कि विवाद केवल कटऑफ का नहीं, बल्कि एक ही भर्ती नोटिफिकेशन के नियमों को अलग-अलग जोन में अलग-अलग तरीके से लागू किए जाने का है। उन्होंने सभी रेलवे जोन में चयन प्रक्रिया की एकरूपता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। 2016 के रेलवे बोर्ड सर्कुलर और CEN 08/2024 के नियमों का हवाला अभ्यर्थियों ने अपने प्रदर्शन के दौरान वर्ष 2016 के रेलवे बोर्ड सर्कुलर का भी उल्लेख किया। उनका कहना है कि हॉरिजॉन्टल रिजर्वेशन लागू करने में न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स को आधार बनाया जाना चाहिए। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने CEN 08/2024 के पैरा 9.1 और 9.2 का हवाला देते हुए कहा कि रेलवे प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षित CCAA अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित रिक्तियों को PwBD और पूर्व सैनिकों की तरह हॉरिजॉन्टल रिजर्वेशन के अंतर्गत रखा गया है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि इन प्रावधानों की व्याख्या और क्रियान्वयन में अलग-अलग रेलवे जोन के बीच एकरूपता नहीं दिखाई दे रही है। इसी कारण योग्य उम्मीदवारों के चयन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अभ्यर्थियों की चार प्रमुख मांगें प्रदर्शनकारी CCAA अभ्यर्थियों ने रेलवे प्रशासन के सामने मुख्य रूप से चार मांगें रखीं: 1. सभी RRC जोन में CCAA श्रेणी की कटऑफ और चयन प्रक्रिया की दोबारा समीक्षा की जाए। 2. CEN 08/2024 के पैरा 9.1 और 9.2 को सभी रेलवे जोन में समान रूप से लागू किया जाए। 3. मेरिट में आने वाले पात्र CCAA अभ्यर्थियों को ओपन कैटेगरी की सीटों पर चयन का अवसर दिया जाए। 4. कटऑफ निर्धारण और अंतिम चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रखी जाए, ताकि कोई योग्य अभ्यर्थी अपने अधिकार से वंचित न रहे। अब रेलवे प्रशासन के फैसले पर टिकी अभ्यर्थियों की निगाहें प्रयागराज में हुए इस प्रदर्शन के जरिए CCAA अभ्यर्थियों ने रेलवे भर्ती प्रक्रिया में समान नियम, पारदर्शिता और मेरिट आधारित चयन की मांग को फिर से प्रमुखता से उठाया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी अन्य वर्ग के अधिकारों को प्रभावित करना नहीं, बल्कि योग्य उम्मीदवारों को उनकी मेरिट के अनुसार उचित अवसर दिलाना है। अब देखना होगा कि रेलवे प्रशासन इन मांगों पर क्या कदम उठाता है और CEN 08/2024 की चयन प्रक्रिया को लेकर उठे सवालों पर क्या स्पष्टीकरण देता है।
RRC Prayagraj matter 14/10/26
आज रेलवे के कोर्स कंप्लीटेड एक्ट अप्रेंटिस ने RRC प्रयागराज में जाकर कट ऑफ के विवाद के लिए अपना विरोध दर्ज कराया और शांतिपूर्वक आंदोलन किया जिसमें RRC प्रयागराज से उनकी शिकायत दर्ज कर ली गई है
Our struggle is continuing.
Until every eligible Railway CCAA apprentice gets an opportunity for joining, AIRAAA's journey of representation and collective effort will continue.
