Official Information PlatformALL INDIA RAILWAY ACT APPRENTICE ASSOCIATION
AIRAAA UPDATE
WELCOME TO AIRAAA OFFICIAL • NOTICE UPDATE: RRC PATNA NOTICE • NOTICE UPDATE: RRC SER RANCHI Document Verification (DV) and Pre-Recruitment medical examination for Recruitment to Various Posts of Level-1 against CEN No. 08/2024 • NOTICE UPDATE: CEN 08/2024: कोर्स कम्प्लीटेड एक्ट अप्रेंटिस के समर्थन में AIRF ने रेलवे बोर्ड को भेजा रिमाइंडर, भर्ती प्रक्रिया की अनियमितताओं की जांच की मांग • NOTICE UPDATE: प्रयागराज में CCAA अप्रेंटिस अभ्यर्थियों का लगातार दूसरे दिन धरना-प्रदर्शन जारी, अब तक नहीं मिला ठोस आश्वासन • NOTICE UPDATE: RRC प्रयागराज में CCAA अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन का मुद्दा AIRF महामंत्री के समक्ष उठा, PNM बैठक में पहले ही रखी जा चुकी है मांग
AIRAAA OFFICIAL

Notices

Official association notices and important announcements.

रेलवे भर्ती में RRC की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल, AIRAAA महासचिव आशीष मिश्रा ने AIRF महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा से की मुलाकात; 12 नवंबर को रेलवे बोर्ड में उठेगा अप्रेंटिसों का मुद्दा

लखनऊ, 8 नवंबर 2026।

रेलवे भर्ती प्रक्रिया में विभिन्न रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) द्वारा कथित अनियमितताओं, Employment Notification के नियमों की अनदेखी और रेल अप्रेंटिस अभ्यर्थियों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर अब मामला और गंभीर होता जा रहा है।

इसी क्रम में आज 8 नवंबर 2026 को ऑल इंडिया रेलवे एक्ट अप्रेंटिस एसोसिएशन (AIRAAA) के राष्ट्रीय महासचिव श्री आशीष मिश्रा जी ने ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) के महामंत्री कॉमरेड शिव गोपाल मिश्रा जी से उनके आवास पर महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न रेलवे रिक्रूटमेंट सेल द्वारा CEN 08/2024 के अंतर्गत अपनाई जा रही चयन प्रक्रिया और परिणामों में सामने आ रही कथित अनियमितताओं से उन्हें विस्तारपूर्वक अवगत कराया।

1. भुवनेश्वर RRC के DV परिणाम पर गंभीर सवाल

बैठक में रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, भुवनेश्वर द्वारा बिना कटऑफ अंक सार्वजनिक किए DV परिणाम जारी करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। आशीष मिश्रा जी ने इस प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए आशंका जताई कि यदि चयन प्रक्रिया में स्पष्ट कटऑफ और आवश्यक विवरण सार्वजनिक नहीं किए जाते हैं, तो पक्षपात एवं संभावित अनियमितताओं की आशंकाओं को बल मिलता है।

उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया इतनी पारदर्शी होनी चाहिए कि किसी भी अभ्यर्थी को रेलवे अधिकारियों के रिश्तेदारों, परिवारजनों या अन्य परिचितों को अनुचित लाभ दिए जाने की आशंका न रहे।

2. Northern Railway, Western Railway और West Central Railway में 20% CCAA कोटे को लेकर सवाल

बैठक में Northern Railway, Western Railway एवं West Central Railway सहित कुछ अन्य RRC जोनों की चयन प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल उठाए गए।

आरोप है कि इन जोनों ने Employment Notification एवं संबंधित प्रावधानों का उचित अनुपालन नहीं किया। जिन CCAA अभ्यर्थियों ने Open/UR श्रेणी की कटऑफ को पार कर लिया था, उन्हें Open/UR मेरिट में समायोजित करने के बजाय 20% CCAA कोटे के अंतर्गत ही रखा गया।

इसका परिणाम यह हुआ कि Open/UR में समायोजित किए जाने योग्य अभ्यर्थियों के कारण CCAA कोटे की सीटों पर प्रतिस्पर्धा और कटऑफ का स्तर प्रभावित हुआ तथा कई योग्य Course Completed Act Apprentices (CCAAs) चयन से वंचित रह गए।

एसोसिएशन का कहना है कि सभी RRC जोनों को Employment Notification के निर्धारित प्रावधानों का समान रूप से पालन करना चाहिए था, ताकि किसी भी जोन के अभ्यर्थियों के साथ भेदभाव न हो।

3. कोलकाता RRC के DV परिणाम में कटऑफ प्रकाशित नहीं करने पर सवाल

बैठक में 7 नवंबर 2026 को रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, कोलकाता द्वारा घोषित DV परिणाम का मुद्दा भी उठाया गया।

आरोप है कि CCAA कोटे के अंतर्गत UR, SC, ST एवं OBC श्रेणियों के कटऑफ अंक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। इससे अभ्यर्थियों के बीच चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

एसोसिएशन ने मांग की कि सभी श्रेणियों के कटऑफ अंक एवं चयन संबंधी आवश्यक विवरण सार्वजनिक किए जाएं, ताकि अभ्यर्थी अपनी वास्तविक स्थिति समझ सकें और किसी भी प्रकार की विसंगति सामने आने पर उचित शिकायत दर्ज करा सकें।

4. शिव गोपाल मिश्रा जी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

आशीष मिश्रा जी द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनने के बाद AIRF महामंत्री कॉमरेड शिव गोपाल मिश्रा जी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विभिन्न रेलवे रिक्रूटमेंट सेल द्वारा भर्ती प्रक्रिया में मनमानी किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी RRC ने निर्धारित पॉलिसी, Employment Notification अथवा नोटिस जारी होने के बाद उसके किसी प्रावधान का उल्लंघन किया है, तो इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि 12 नवंबर 2026 को वे रेलवे बोर्ड में संबंधित अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और रेल अप्रेंटिस अभ्यर्थियों की समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से उठाएंगे।



अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग है कि सभी RRC जोनों के परिणामों की निष्पक्ष जांच हो, Employment Notification के प्रत्येक प्रावधान का समान रूप से पालन किया जाए तथा चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और समान अवसर सुनिश्चित किए जाएं।
Happy Diwali to all CCAAs

← Back to Notices