Official Information PlatformALL INDIA RAILWAY ACT APPRENTICE ASSOCIATION
AIRAAA UPDATE
WELCOME TO AIRAAA OFFICIAL • NOTICE UPDATE: RRC PATNA NOTICE • NOTICE UPDATE: RRC SER RANCHI Document Verification (DV) and Pre-Recruitment medical examination for Recruitment to Various Posts of Level-1 against CEN No. 08/2024 • NOTICE UPDATE: CEN 08/2024: कोर्स कम्प्लीटेड एक्ट अप्रेंटिस के समर्थन में AIRF ने रेलवे बोर्ड को भेजा रिमाइंडर, भर्ती प्रक्रिया की अनियमितताओं की जांच की मांग • NOTICE UPDATE: प्रयागराज में CCAA अप्रेंटिस अभ्यर्थियों का लगातार दूसरे दिन धरना-प्रदर्शन जारी, अब तक नहीं मिला ठोस आश्वासन • NOTICE UPDATE: RRC प्रयागराज में CCAA अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन का मुद्दा AIRF महामंत्री के समक्ष उठा, PNM बैठक में पहले ही रखी जा चुकी है मांग
AIRAAA OFFICIAL

Notices

Official association notices and important announcements.

विजयवाड़ा में 2 से 4 दिसंबर तक AIRF का 102वां वार्षिक अधिवेशन, रेलवे अप्रेंटिसों के One Time Settlement की मांग को लेकर बनेगी रणनीति

विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश): ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) का 102वां वार्षिक अधिवेशन आगामी 2 से 4 दिसंबर 2026 तक विजयवाड़ा के रेलवे मिनी स्टेडियम में आयोजित होगा। इस महत्वपूर्ण अधिवेशन का आयोजन साउथ कोस्ट रेलवे मजदूर यूनियन द्वारा किया जा रहा है।

इस अधिवेशन में देशभर के रेलवे कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि, यूनियन पदाधिकारी एवं श्रमिक नेता शामिल होंगे। रेलवे कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

अप्रेंटिसों के One Time Settlement का मुद्दा भी उठेगा

इस अधिवेशन के दौरान रेलवे अप्रेंटिसों के लंबे समय से लंबित रोजगार संबंधी मुद्दे को प्रमुखता से उठाने और अप्रेंटिसों के One Time Settlement (एकमुश्त समायोजन) की मांग पर रेलवे प्रशासन पर दबाव बनाने की पहल की जाएगी।

अप्रेंटिसों को रेलवे में रोजगार का उचित अवसर दिलाने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इस मांग को रेलवे बोर्ड एवं संबंधित उच्च अधिकारियों तक मजबूती से पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया जाएगा।

रेलवे कर्मचारियों की अन्य प्रमुख मांगों में आउटसोर्सिंग बंद करना, 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट जल्द जारी करना, कैडर पुनर्गठन, रिक्त पदों को तत्काल भरना, नए कार्यों के लिए नए पद सृजित करना तथा रेलवे कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल हैं।

इस अधिवेशन में AIRF के अध्यक्ष डॉ. बी. कनैया और महामंत्री कॉमरेड शिव गोपाल मिश्रा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

अब नजर इस बात पर रहेगी कि रेलवे अप्रेंटिसों के One Time Settlement की मांग को इस राष्ट्रीय स्तर के अधिवेशन में कितनी मजबूती से उठाया जाता है और रेलवे प्रशासन पर इसका कितना प्रभाव पड़ता है।

← Back to Notices