2026-11-13
CEN 08/2024 भर्ती में अप्रेंटिस अभ्यर्थियों के साथ हो रही कथित अनियमितताओं पर AIRF महामंत्री ने रेलवे बोर्ड के समक्ष उठाई जोरदार आवाज
नई दिल्ली। रेलवे भर्ती प्रक्रिया CEN 08/2024 के अंतर्गत अप्रेंटिस अभ्यर्थियों के साथ हो रही कथित अनियमितताओं को लेकर ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) के महामंत्री माननीय कॉमरेड शिव गोपाल मिश्रा ने 12 नवंबर 2026 को रेलवे बोर्ड के साथ हुई बैठक में जोरदार तरीके से अपनी बात रखी।
इस संबंध में AIRAAA के राष्ट्रीय महासचिव आशीष मिश्रा और AIRF महामंत्री कॉमरेड शिव गोपाल मिश्रा के बीच हुई बातचीत में महामंत्री जी ने बैठक के दौरान उठाए गए महत्वपूर्ण मुद्दों की जानकारी साझा की।
उन्होंने विशेष रूप से CEN 08/2024 की भर्ती प्रक्रिया में अपनाई जा रही चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई रेलवे जोनों में बिना कटऑफ जारी किए ही अभ्यर्थियों की DV सूची जारी कर दी गई है, जो उचित नहीं है। उन्होंने इस प्रक्रिया को गलत बताते हुए अप्रेंटिस अभ्यर्थियों के साथ हो रही कथित विसंगतियों को रेलवे बोर्ड के समक्ष प्रमुखता से उठाया।
महामंत्री जी ने यह भी बताया कि कई ऐसे अप्रेंटिस अभ्यर्थी हैं, जिन्हें ओपन कैटेगरी के अवसर से बाहर रखा गया है। हालांकि, इस पूरे मामले में तेलंगाना हाईकोर्ट में चल रहे न्यायिक प्रकरण के कारण फिलहाल कोई बड़ा हस्तक्षेप करना कठिन है। रेलवे बोर्ड और रेल मंत्रालय भी न्यायालय के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए जब तक न्यायालय का फैसला स्पष्ट नहीं हो जाता, तब तक वर्तमान भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ने देने की स्थिति बनी हुई है।
बातचीत के दौरान महामंत्री जी ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया में सामने आई कमियों और विसंगतियों को जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया है। अप्रेंटिस अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर आगे भी बातचीत और प्रयास जारी रहेंगे।
बैठक में अप्रेंटिस अभ्यर्थियों के लंबे समय से लंबित वन टाइम सेटलमेंट (One Time Settlement) के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। महामंत्री जी ने बताया कि इस मांग को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष रणनीति तैयार की जाएगी।
इस रणनीति को लेकर आगामी कार्यक्रमों में भी चर्चा की जाएगी। 14 नवंबर 2026 को जोधपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम में इस विषय को शामिल करने की बात कही गई है।
इसके अतिरिक्त, 3 एवं 4 दिसंबर 2026 को विजयवाड़ा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भी रेलवे अप्रेंटिस के वन टाइम सेटलमेंट का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के रेल अप्रेंटिसों को एकजुट कर उनकी मांगों को मजबूती से रेलवे प्रशासन के सामने रखने की रणनीति बनाई जाएगी।
विजयवाड़ा में होने वाले सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य अप्रेंटिस अभ्यर्थियों को एक मंच पर लाकर उनके रेलवे में समायोजन की मांग को संगठित और प्रभावशाली तरीके से उठाना होगा। इसके लिए एक व्यापक रणनीति तैयार कर रेलवे प्रशासन पर मांग स्वीकार करने के लिए दबाव बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे l