2026-11-17
RRC प्रयागराज में CCAA अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन का मुद्दा AIRF महामंत्री के समक्ष उठा, PNM बैठक में पहले ही रखी जा चुकी है मांग
AIRAAA के Ashish mishra ने AIRF महामंत्री कॉमरेड शिवगोपाल मिश्रा से की बातचीत, अभ्यर्थियों से धैर्य और शांति बनाए रखने की अपील।
प्रयागराज। RRC प्रयागराज में CCAA अभ्यर्थियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के संबंध में आज ALL INDIA RAILWAY ACT APPRENTICE ASSOCIATION (AIRAAA) के महामंत्री श्री आशीष मिश्रा जी ने AIRF के महामंत्री कॉमरेड शिवगोपाल मिश्रा जी से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने अभ्यर्थियों की मांगों और उनकी समस्याओं को भी प्रमुखता से उनके सामने रखा।
इस पर AIRF महामंत्री कॉमरेड शिवगोपाल मिश्रा जी ने बताया कि CCAA अभ्यर्थियों की यह मांग पहले से ही PNM की बैठक में रखी जा चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेलवे प्रशासन के समक्ष इस विषय को कड़े शब्दों में उठाया गया है।
महामंत्री जी ने रेलवे के समक्ष यह बात रखी है कि जो अभ्यर्थी निर्धारित कटऑफ को पार करते हैं, उन्हें नियमानुसार UR (अनारक्षित) श्रेणी में शामिल किया जाना चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने सभी CCAA अभ्यर्थियों से अपील की कि वे धैर्य और शांति बनाए रखें। अपनी मांगों को मजबूती से उठाएं, लेकिन आंदोलन के दौरान शांति और अनुशासन बनाए रखना भी बेहद जरूरी है।
AIRAAA का प्रयास जारी है। संगठन अभ्यर्थियों की मांगों और उनके अधिकारों को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। सभी अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि रेलवे प्रशासन इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेकर योग्य अभ्यर्थियों को न्याय प्रदान करेगा।