Official Information PlatformALL INDIA RAILWAY ACT APPRENTICE ASSOCIATION
AIRAAA UPDATE
WELCOME TO AIRAAA OFFICIAL • NOTICE UPDATE: RRC PATNA NOTICE • NOTICE UPDATE: RRC SER RANCHI Document Verification (DV) and Pre-Recruitment medical examination for Recruitment to Various Posts of Level-1 against CEN No. 08/2024 • NOTICE UPDATE: CEN 08/2024: कोर्स कम्प्लीटेड एक्ट अप्रेंटिस के समर्थन में AIRF ने रेलवे बोर्ड को भेजा रिमाइंडर, भर्ती प्रक्रिया की अनियमितताओं की जांच की मांग • NOTICE UPDATE: प्रयागराज में CCAA अप्रेंटिस अभ्यर्थियों का लगातार दूसरे दिन धरना-प्रदर्शन जारी, अब तक नहीं मिला ठोस आश्वासन • NOTICE UPDATE: RRC प्रयागराज में CCAA अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन का मुद्दा AIRF महामंत्री के समक्ष उठा, PNM बैठक में पहले ही रखी जा चुकी है मांग
AIRAAA OFFICIAL

Notices

Official association notices and important announcements.

प्रयागराज में CCAA अप्रेंटिस अभ्यर्थियों का लगातार दूसरे दिन धरना-प्रदर्शन जारी, अब तक नहीं मिला ठोस आश्वासन

प्रयागराज: रेलवे में कोर्स कंप्लीटेड एक्ट अप्रेंटिस (CCAA) अभ्यर्थियों का अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी है। अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर रेलवे प्रशासन के सामने आवाज उठा रहे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक न तो कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही छात्रों को कोई लिखित आश्वासन या आधिकारिक पत्र प्राप्त हुआ है।

इसी बीच ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (AIRF) के महामंत्री कॉमरेड शिव गोपाल मिश्रा जी से AIRAAA के फाउंडर अमित मेहरा जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन पासवान जी एवं राष्ट्रीय महासचिव आशीष मिश्रा जी ने फोन पर बातचीत कर प्रयागराज में चल रहे धरना-प्रदर्शन और CCAA अभ्यर्थियों की मांगों की पूरी जानकारी दी।

इस पर महामंत्री जी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई कराने तथा अभ्यर्थियों को लिखित आश्वासन दिलाने की बात कही है।

AIRAAA लगातार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और संगठन की ओर से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि किसी भी अप्रेंटिस साथी के साथ अन्याय न हो और उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए।

वहीं, AIRAAA के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन पासवान जी ने कहा कि वर्तमान समस्या के समाधान से लगभग 200 से 250 अभ्यर्थियों को, अधिकतम करीब 500 अभ्यर्थियों तक को जॉइनिंग का लाभ मिल सकता है। लेकिन संगठन का लक्ष्य केवल कुछ अभ्यर्थियों तक सीमित नहीं है। हमारा प्रयास है कि एक-एक अप्रेंटिस साथी को रेलवे में नौकरी का अवसर मिले।

इसी उद्देश्य को लेकर जल्द ही विजयवाड़ा में AIRAAA की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति, आंदोलन की दिशा और संगठन की आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत रूपरेखा एवं दिशा-निर्देश तय किए जाएंगे।

AIRAAA का संकल्प स्पष्ट है — किसी एक या कुछ साथियों की नहीं, बल्कि हर योग्य अप्रेंटिस साथी के अधिकार और भविष्य की लड़ाई लड़ना।

संघर्ष जारी है, प्रयास जारी है और उम्मीद है कि जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

← Back to Notices